फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कुरुक्षेत्र में ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे दादरी के युवक की सड़क हादसे में मौत

कुरुक्षेत्र में ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे दादरी के युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे दादरी के युवक की सड़क हादसे में मौत
कुरुक्षेत्र में ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे दादरी के युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

दो युवक घायल, पीजीआई रेफर किया गया
रविवार सुबह करीब तीन बजे हुआ नेशनल हाइवे पर हादसा
फोटो संख्या-29
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को हुई ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए कार से जा रहे तीन युवक नेशनल हाइवे पर जींद रोड बाईपास चौक के निकट ही हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हुई है। तीनों युवक गांव से ग्रुप डी की परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र जा रहे थे। कैथल में जींद रोड बाईपास से कुछ पहले पहुंचकर कार में तकनीकी खराबी आ गई। खराबी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही तितरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुखदास 24 वर्षीय निवासी गांव छिल्लर जिला दादरी के रूप में हुई। जसबीर व विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed