{"_id":"5b37c79b4f1c1b315d8b800d","slug":"71530382235-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
कैथल। शनिवार दोपहर को पाड़ला रोड पर ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई व उसकी मां व मौसी घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
डोहर गांव के बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई पुनीत कुमार (19) दोपहर के समय अपनी मां महेंद्र देवी व मौसी मूर्ति देवी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव खरल में बीमार मामा का पता लगने के लिए जा रहा था। जब वे पाडला रोड़ पर पहुंचे तो वहां एक ट्रैक्टर के साथ उनके मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें वे तीनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पुनीत की मौत की पुष्टि कर दी गई। वहीं उसकी मां व मौसी का इलाज चल रहा है। मृतक शहर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
सूचना मिलने पर पहुंचे एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने टैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।