फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत में हत्या के मामले में चौथा आरोपी काबू

कलायत में हत्या के मामले में चौथा आरोपी काबू

Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कलायत में हत्या के मामले में चौथा आरोपी काबू
कलायत में हत्या के मामले में चौथा आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। कलायत पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को कलायत पुलिस ने गांव बालू से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल आरोपी के 3 पुत्र पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि रापड़िया मोहल्ला बालू निवासी करीब 30 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 5 दिसंबर की शाम अपने घर के सामने बैठे उसके पति विजेंद्र पर लाठी, डंडो से लैस 5 व्यक्तियों ने षडयंत्र के तहत अचानक हमला कर दिया। जिसे सीएचसी कलायत से नागरिक अस्पताल कैथल में डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसने उपचार दौरान 7 दिसंबर को दम तोड़ दिया। हत्या की वजह विजेंद्र ने 6 माह पहले आधा एकड़ जमीन बेचने की रंजिशन बताई गई। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच थाना प्रबंधक कलायत सब इंस्पेक्टर ललित मोहन ने करते हुए आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमा निवासी रापड़िया पट्टी बालू को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल आरोपी बलवान, महाबीर व रिशीपाल पुत्रान ओमप्रकाश पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है, जबकि मृतक के भाई गोविंद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed