{"_id":"5991e7774f1c1bc51e8b45fa","slug":"71502734199-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित की जेब से मिला धमकी भरा पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित की जेब से मिला धमकी भरा पत्र
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित की जेब से मिला धमकी भरा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मंडी के व्यापारी से 2 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के मामले में युवकों द्वारा पीड़ित की जेब में डाला गया धमकी भरा पत्र मिला है। जिससे पुलिस अब और अलर्ट हो गई है।
जेब से पत्र की बरामदगी के बारे में राजेश टीनू ने बताया कि उनको नजर का 12 नंबर का चश्मा लगा हुआ है। जिस समय रविवार दोपहर को अज्ञात नकाबपोशों ने उन पर पिस्तौल की बट से वार किया तो वे गिर पड़े। छीना झपटी में आंखों से उनका चश्मा भी उतर गया। हमलावरों ने शायद उसी समय उनकी जेब में यह कागज का टुकड़ा डाल दिया होगा। शाम में जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उसमें से धमकी भरा पत्र बरामद हुआ जिसे तत्काल पुलिस को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि शिकायत मिलने पर डीएसपी व सीआईए स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कलायत पुलिस ने आईपीसी 387 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बहुत जल्द ही फिरौती मांगने वाले पुलिस के शिकंजे में होंगे। पत्र में राशि न मिलने पर उसे गोलियों से छलनी किए जाने की धमकी दी गई है।