फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कार में लिफ्ट देकर महिला के गले से चैन चुराई, केस दर्ज

कार में लिफ्ट देकर महिला के गले से चैन चुराई, केस दर्ज

Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर महिला के गले से चैन चुराई, केस दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल के बस स्टैंड के समीप 3 अज्ञात महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को कार में लिफ्ट देकर गले से सोने की चेन चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाका बंदी कर जांच में जुट गई।
सावित्री देवी ने बताया कि शनिवार करीब 10 बजे के आस-पास माता पर मथा टेकने के बाद वापस लोटने लगी तो एक अनजान महिला ने उसे कार में बैठने को कहा जब उसने कार में बैठने से मना किया तो अज्ञात महिला ने उसे अपनी बातों में उलझाते हुए उसे अपनी सहेली बताने का ढोंग रचा। जिसमें अज्ञात महिला कामयाब हुई और बातों बातों में सावित्री कार बैठ गई। कार में दो महिलाएं पहले से ही बैठी हुई थी जबकि एक पुरुष ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इतने में ही कार गांव से बाहर निकलने लगी तो सावित्री ने कार चालक से कार को रोकने की काफी विनती की, लेकिन अज्ञात महिलाओं ने चेन चुराने के बाद ही गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर करनाल रोड पर गाड़ी को रोका। सावित्री ने गाड़ी से नीचे उतरकर जब अपनी गले की चेन को देखने लगी तो चेन गायब मिली। जिसकी सूचना महिला ने आस-पास के लोगों की मदद से अपने बेटे बलकार सिंह व राजू को दी। बलकार सिंह ने तुरंत पूरे मामले की जानकारी ढांड थाना में दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष श्योकंद ने बताया कि कौल निवासी बलकार सिंह ने उसकी माता सावित्री देवी की अज्ञात महिलाओं द्वारा गले की चेन छीनने की शिकायत दी है। पुलिस चेन स्नेचर की धरपकड़ के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार में लिफ्ट देकर महिला के गले से चेन चुराई, केस दर्ज
सुबह के समय दिया वारदात को अंजाम
फोटो संख्या-17
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed