फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रिवाईज्ड न्यूज

रिवाईज्ड न्यूज

Wed, 14 Jun 2017 08:23 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
रिवाईज्ड न्यूज
मृतक के पिता की शिकायत पर एक गिरफ्तार
विज्ञापन

-गांव ढुंडवा में पत्नी के गायब होने और पुलिस के टॉर्चर करने पर युवक ने कर ली थी आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत पुलिस ने युवक के आत्महत्या के मामले में गांव ढुंडवा के एक युवक मंदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार रात में फांसी लगा कर आत्महत्या कर चुके गांव ढुंडवा के सोहन लाल के पिता बलवान की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। बलवान सिंह ने बताया कि पत्नी के लापता होने पर उसके बेटे सोहन को पुलिस उठाकर ले गई थी। परेशानी में उसने सोमवार रात आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मंदीप के खिलाफ भादंस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसकी दुकान मृतक युवक के मकान के नजदीक थी। उसका महिला के घर डेढ़ साल से बिजली ठीक करने के बहाने आना जाना था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूला कि इस दौरान उसके विवाहिता के साथ अवैध संबंध कायम हो गए तो उसने विवाहिता को एक मोबाइल फोन व अपना मोबाइल नंबर दे दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे विवाहिता के पति को खाने में नशीला पदार्थ दे देते थे। विवाहिता का पति आरोपी को कई बार घर आने से मना कर चुका था। परंतु उसके बाज नहीं आने कारण वह तनाव में रहने लगा। आरोपी ने कबूला कि 10 मई की शाम उसकी विवाहिता के साथ फोन पर करीब 5 मिनट बातचीत अवश्य हुई। परंतु उसके लापता होने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना कलायत में आरोपी मंदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन


जाम लगाने के आरोप में केस दर्ज
दूसरी ओर मंगलवार को गांव ढुंडवा के निवासी सोहन लाल के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख कर 4 घंटे तक जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कलायत थाना में कार्यरत एसए सत्यवान सागर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सागर ने बताया कि वह सुबह 8.30 पर कैंची चौंक पर मौजूद था। उन्हें सूचना मिली की गांव ढुंडवा के सैकड़ों लोगों ने गांव के ही सोहन लाल के शव को सड़ के बीचों बीच रख कर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंस की धारा 147, 149, 283, 341 व 8 एनएच एक्ट के तहत गांव ढुंडवा के धर्मपाल, लीला डेयरीवाला, अशोक, युद्धबीर, जरनैल, पाल, मनोज, वजीर, बलवान, भोगल, वीरेंद्र, रघुबीर, सूरजमल, अनूप, रामकुमार, पाला पुत्र तेलू, जसबीर, अजय, रामफल, सीताराम, रामेश्वर, ओमप्रकाश व सूबे सिंह को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed