{"_id":"5cbcb6a1bdec22145e483859","slug":"51555871393-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के कारिंदे व कैशियर पर हमला कर दो लाख 62 हजार रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब ठेके के कारिंदे व कैशियर पर हमला कर दो लाख 62 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चीका क्षेत्र में एक शराब के ठेके पर कार्यरत कारिंदे व कैशियर से मारपीट कर 2 लाख 63 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। हमले में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर सिंह ने बताया कि वह एक अप्रैल 2019 से ओमप्रकाश बुद्धू (धर्मपाल कंपनी) में बतौर कारिंदा काम करता है। 20 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे वह चीका जोन के ठेकों की दुकानों से वे 2 गाड़ियों में सवार होकर कैश इकट्ठा कर रहे थे। एक बोलेरो में वंश, सोनू व संदीप थे व दूसरे में प्रदीप, रवि, गौरव, दीपक थे। उनके पास 262360 रुपये कैश इकट्ठा हो गया था। जब वे बलबेहड़ा ठेका से चीका की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में एक कार रिट्ज उनके पीछे आ रही थी। इसके साथ दो और गाड़ियां थी, जब वे चीका गांव में सिनेमा रोड पर हनुमान मंदिर वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे तो उनकी गाड़ियों के आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ गई। तभी पीछे आ रही गाड़ियों से युवक उतरे और कुछ युवक पहले बस्ती में खड़े थे। आरोपियों ने उन पर लाठी व गंड़ासियों से हमला कर दिया और दोनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे कैश भी छीन लिया। हमले की सूचना प्रदीप ने ठेकेदार ओमप्रकाश को दी। ओमप्रकाश सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। जहां लोगों की मौके पर काफी भीड़ जुड़ गई थी।
शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह ने बताया इसके बाद आरोपी उसे वहां से उठाकर ले गए और आरोपियों ने उसे रातभर बंधक बनाकर रखा। आरोपी जब लूट की खुशी मना रहे थे तो वह उनके चुंगल से छूटकर भाग आया। हमले में घायल वंश, प्रदीप व कश्मीर सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वंश व प्रदीप को ज्यादा चोटें आई है, जिनका इलाज पटियाला के कोलंबिया अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
चीका पुलिस ने कश्मीर सिंह निवासी गांव डाकल (जींद) की शिकायत पर हमलावर राजेश, विशाल तिवारी, जिप्सी, गुलगुल धनौरी, गुरनाम, विनोद, पिंकी, बूटा, काकू, सागर, भीम वाल्मीकि, विक्की, विजय, हैप्पी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।