फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भगौड़ा आरोपी गिरफ्तार
20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पानीपत से प्रोडक्शन वारंट पर किया काबू
कैथल। थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर मंदीप की अगुवाई में हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह की टीम द्वारा एक मामले की जांच दौरान कुख्यात आरोपी अमित कुमार डागर निवासी महेशपुर हाल निवासी नाहरपुर राजीव कालोनी गुरुग्राम को धारा 174ए अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से 25 अगस्त 2016 को धमकी देते हुए 20 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में 6 जनवरी 2018 को सीजेएम कैथल विवेक गोयल की अदालत द्वारा पीओ करार दिया जा चुका है। बता दें कि फिरौती मांगने के मामले में उपरोक्त आरोपी 24 सितंबर 2018 को सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर द्वारा नियमानुसार कार्रवाई दौरान प्रोडक्शन वारंट जारी करवाने उपरांत गिरफ्तार किया गया, जिसका न्यायालय से 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपी को एसआईटी पानीपत पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। एसआईटी पानीपत पुलिस द्वारा व्यापक पूछताछ के बाद 27 सितंबर को आरोपी कैथल लाया गया, जहां नियमानुसार कार्रवाई तहत आरोपी को शहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed