फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शराब की 3600 बोतलों की खेप पकड़ी

शराब की 3600 बोतलों की खेप पकड़ी

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शराब की 3600 बोतलों की खेप पकड़ी

विज्ञापन
कैथल। पुलिस थाना तितरम के क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक शराब तस्कर को काबू कर उसके कब्जे में 300 पेटियों में भरी 3600 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम सबइंस्पेक्टर रामचंद्र की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह व हवलदार कर्ण सिंह की टीम दोपहर के समय तितरम चौक के नजदीक नाकाबंदी किए हुए थी। पुलिस द्वारा कैथल से कलायत की तरफ जा रहे तिरपाल ढकी संदिग्ध पिकअप को रुकवाया गया। गाड़ी में लदी माल्टा ब्रांड की 300 पेटी ठेका शराब देसी के बारे में चालक कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान चालक की पहचान शमशेर निवासी प्रेम नगर नरवाना जिला जींद के रूप में हुई। पुलिस द्वारा गाड़ी व शराब को कब्जे में ले लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सट्टेबाज काबू : सीआईए-1 ने शुगर मिल के नजदीक से माता गेट कैथल निवासी एक सटोरिए को काबू कर आरोपी के कब्जे से 1460 रुपये सट्टा राशी बरामद की गई है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल संजय कुमार की टीम ने ईएचसी कटार सिंह की सूचना पर माता गेट चिचड़ान मोहल्ला कैथल निवासी नरेश कुमार को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


300 पेटियों में भरी 3600 बोतल देसी शराब बरामद
फोटो संख्या-1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed