फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय छात्र दोनों टांगे धड़ से अलग

ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय छात्र दोनों टांगे धड़ से अलग

Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय छात्र दोनों टांगे धड़ से अलग
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की दोनों टांगे कटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल रेलवे हाल्ट पर ट्रेन से उतरते समय एक छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दोनों टांगे कटकर अलग हो गई। युवक को तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। कैथल जीआरपी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र की पहचान पानीपत निवासी चिराग (20) के रूप में हुई है। चिराग ट्रेन में पानीपत से वाया कुरुक्षेत्र होकर कैथल अमरगढ़ गामड़ी स्थित अपने मामा के घर आ रहा था। सुबह 9.15 बजे कुरुक्षेत्र से चलकर कैथल आने वाली ट्रेन में सवार होकर चिराग कैथल आया था। उसे कैथल के बड़े स्टेशन पर उतरना था। लेकिन फोन पर चिराग की बात अपने मामा के लड़के से हुई तो उसने कहा कि वह उसे लेने के लिए छोटे स्टेशन (रेलवे हाल्ट) पर पहुंच रहा है। लेकिन उस समय ट्रेन चल पड़ी थी। इसी दौरान चिराग जब ट्रेन से उतरने लगा तो उसका बैलेंस बिगड़ा गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन निकलने के बाद लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चिराग का बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed