{"_id":"5c4dfc31bdec220f12208af8","slug":"41548614705-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल स्नैचिंग के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल स्नैचिंग के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनने के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मोबाइल स्नैचिंग के मामलों में सीआईए-2 पुलिस ने शनिवार को 4 आरोपी गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे से झपटमारी करते हुए छीने गए चार मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चारों आरोपी रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि गांव फ्रांसवाला निवासी वकील सिंह 30 दिसंबर की शाम साइकिल पर सीवन गेट की ओर जा रहा था। फ्रांसवाला रोड गोदाम के पास अचानक पीछे से आए बाइक सवार उसका रेडमी-5 मोबाइल फोन झपटकर ले गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया उपरोक्त मामले की जांच सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए शाम के समय बिजली चौक से आरोपी अंकित पुत्र भीमसेन, गुरदास पुत्र बलबीर, गुरदास पुत्र विजय सभी निवासी बलराज नगर तथा कर्ण पुत्र सतीश निवासी शक्ति नगर को काबू कर लिया गया। तीन आरोपियों द्वारा उपरोक्त वारदात को अंजाम देने उपरांत मोबाइल फोन अपने साथी कर्ण को दे दिया गया था, जिसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया गया। वारदात में प्रयुक्त की गई आरोपी गुरदास की मोटरसाइकिल भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गई। जांच दौरान आरोपियों के कब्जा से विभिन्न मामलों में झपटे गए तीन अन्य मोबाइल फोन बरामद भी किए गए।