फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जनरल स्टोर मालिक से हजारों की नकदी व मोबाइल छीनने वाले चार आरोपी काबू

जनरल स्टोर मालिक से हजारों की नकदी व मोबाइल छीनने वाले चार आरोपी काबू

Thu, 27 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनरल स्टोर मालिक से हजारों की नकदी व मोबाइल छीनने वाले चार आरोपी काबू
नकदी और मोबाइल छीनने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। जनरल स्टोर मालिक से रात के समय हजारों रुपये, मोबाइल फोन छीनने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार किए है। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल आरोपी है। चारों के कब्जे से छीनी गई 35,000 रुपये नकदी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और एक बाल आरोपी को अदालत ने रिहा कर दिया।

एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार व एचसी तरसेम सिंह की टीम ने सीवन में रेड मारते हुए आरोपी सूरज, सुनील, सावन व एक नाबालिग को काबू करते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि सीवन निवासी धनश्याम दास की पंजाब नेशनल बैंक के पास लवली जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दुकानदार 17 जुलाई की रात करीब 9 बजे जब हर रोज की तरह साइकिल पर दुकान से घर जा रहा था। पुराने डाकघर के पास साइकिल की टोकरी से दो युवक झपट मार कर हजारों रुपये नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान सहित बैग छीनकर फरार हो गए। चारों आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि उन्हें पता था कि दुकानदार रात के समय घर जाते समय काफी नकदी साथ ले जाता है। जिसे लूटने का प्लान उन्होंने कई दिन पहले बना लिया था। आरोपियों ने कबूला कि षडयंत्र अनुसार वारदात को बाल आरोपी व सावन द्वारा अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed