{"_id":"5c61cb23bdec2232285b0e13","slug":"31549912867-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोरी के मामलों में दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैटरी चोरी के मामलों में दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटरी चोरी के मामलों में दो काबू
कैथल। पुलिस ने बैटरी चोरी के दो मामलों में दो युवकों को काबू किया है। दोनों रुखशाना (असंध) तथा पूंडरी में हुई घटनाओं में शामिल थे। उनके पास से 8 बैटरियां बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के सबइंस्पेक्टर राजकुमार की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान हाबड़ी चौक से आरोपी दिनेश व धर्मबीर दोनों निवासी डीग को काबू करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे में डीग-चोचड़ा रोड पॉवर हाउस से चोरीशुदा एक ट्रक व जेबीसी की 4 बैटरियों के अतिरिक्त 4 अन्य चोरीशुदा बेटरियों सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ती बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में कोटडा निवासी मनोज की बैटरी चोरी होने पर केस दर्ज किया था। आरोपियों ने कबूला कि उपरोक्त वारदात से पूर्व की रात उन्होंने रुखशाना के स्कूल से भी बैटरियां चुराई थी। दोनों वारदातों में लिप्त आरोपियों के तीसरे साथी की पूछताछ दौरान पहचान कर ली गई, जिसकी तलाश की जा रही है।