फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बारहवीं के छात्र पर चाकूओं से हमला, घायल

बारहवीं के छात्र पर चाकूओं से हमला, घायल

Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बारहवीं के छात्र पर चाकूओं से हमला, घायल
बारहवीं के छात्र पर चाकुओं से हमला, घायल
विज्ञापन

पीजीआई रेफर किया गया, पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेरहधा-कुकरकंडा रोड पर रेस लगा रहे एक बारहवीं के छात्र पर तीन युवकों ने पुरानी रंजिश में हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सेरहधा निवासी अजय ने बताया कि 24 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे वह गांव के ही गोलू के साथ कुकरकंडा मार्ग पर रेस लगा रहा था। जब वापस वाटर सप्लाई के पास पहुंचे तो बाइक पर आए 3 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक लड़के ने उसे पकड़ लिया और संदीप निवासी सेरधा ने उसके पेट में चाकू से 2 वार किए। तीसरा लड़का गोलू के पीछे मारने के लिए दौड़ लिया। गोलू खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद संदीप व अन्य एक लड़के ने उसकी जेब से 5 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद कुकरकंडा की तरफ से आ रही कार को देखकर तीनों लड़के मौके से भाग गए। कार सवार नरेश ने ही उसे अस्पताल में दाखिल करवाया और परिजनों को सूचित किया। उसे राजौंद से कैथल, कैथल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed