फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 10 साल का कारावास

नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 10 साल का कारावास

Thu, 04 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 10 साल का कारावास
नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोपी को 10 साल का कारावास
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैथल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम के विशेष न्यायाधीश के तौर पर खरकां निवासीगण गुरमीत पुत्र सैरना राम, दीपक पुत्र जिले सिंह तथा फतेहाबाद जिला के अंजरावा कलां निवासी रवि कुमार उर्फ मोदू पुत्र मेहला राम को 60 किलो डोडा पोस्त रखने का दोषी करार दिया है। उसे नार्कोटिक ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसिज एक्ट 1985 की धारा 15 के तहत प्रत्येक दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक लाख रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में प्रत्येक दोषी को एक वर्ष के सामान्य कारावास की सजा भुगतनी होगी।

पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को 23 जुलाई 2018 को चुरापोस्त के साथ पकड़ा गया था। न्यायालय में 9 अगस्त 2018 को चालान पेश किया गया तथा 28 अगस्त को आरोप तय किए गए। प्रोजिक्यूशन द्वारा 26 प्रमाणिक दस्तावेज व 9 गवाह पेश किए गए। न्यायालय द्वारा इस मामले को मात्र 50 दिन में निपटाया गया। एफएसएल रिपोर्ट 28 अगस्त 2018 को प्राप्त हुई, जिसके बाद न्यायालय द्वारा मात्र एक माह में इस मामले का निपटारा कर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज विश्व का कोई भी हिस्सा ड्रग ट्रेफिकिंग और ड्रग एडिक्शन के अभिशाप से अछूता नही रह गया है। भारत में भी ड्रग एडिक्ट्स की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। पब्लिक प्रोसीक्यूटर जनक राज ने इस मामले की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed