{"_id":"5b80586842c792465a6a5278","slug":"31535137896-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 2 लाख 57 हजार रुपये की नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, 2 लाख 57 हजार रुपये की नकदी बरामद
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, नकदी बरामद
कैथल। पूंडरी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गांव जवारा जिला सोनीपत से काबू कर चोरीशुदा 2 लाख 57 हजार रुपये नकदी बरामद की गई है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि कृष्ण कुमार निवासी जांबा भैंसों की खरीद-बेच का काम करता है। उसकी भैंस अधिकांश समय कैंटर द्वारा दिल्ली में भेजी जाती थी। जिस पर कई वर्ष से कृष्ण कुमार का विश्वसनीय कृष्ण कुमार निवासी फतेहपुर चालक है। जो वापसी के दौरान कई बार दिल्ली से भैंसों की विक्रय राशि भी साथ ले आता था। थाना पूंडरी में 22 अगस्त को दर्ज मामले के अनुसार कैंटर चालक कृष्ण कुमार परिचालक के तौर पर अपने चचेरे भाई के साले बलबीर निवासी दादूपुर को साथ ले गया। दिल्ली से वापसी समय 20 अगस्त को अपने साथ व्यापारी कृष्ण द्वारा बेची गई भैंसों की पौने तीन लाख रुपये नकदी भी ले आया। मकान पर पहुंचकर वह डबल बेड की दराज में नकदी रख कर नहाने लगा, तो पीछे से आरोपी बलबीर दादूपुर नकदी चुराकर फरार हो गया। एसपी ने बताया मामले की जांच चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार की टीम द्वारा करते हुए जिला सोनीपत के गांव जवारा में दबिश देकर 23 अगस्त को आरोपी बलबीर को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 2 लाख 57 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली गई। इस मध्य आरोपी 18 हजार रुपये खर्च कर चुका था।