फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क हादसे में दो की मौत

सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 29 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए
कैथल। दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में कोहर सिंह (45) निवासी गांव खरक-पांडवा ने बताया कि गत 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे जब वह अपने पिता हवा सिंह के साथ गांव बात्ता के निकट गुजर रहा था, तभी एक स्वीफ्ट कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे व उसके पिता को चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल उसके पिता को उन्होंने पीजीआई सेक्टर 12 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी गत दिवस इलाज के दौरान मौत हो गई।

दूसरे मामले में सुभाष नगर बालाजी कालोनी कैथल निवासी सतनाम सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि गांव बाबालदाना निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सुरेश कुमार ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। इस ऑटो में उसकी माता लखविंद्र कौर (43) की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed