{"_id":"595e82794f1c1b1c148b4824","slug":"31499366009-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर चार बाइक, गैस सिलेंडर, एलसीडी व मोबाइल चोरी कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर चार बाइक, गैस सिलेंडर, एलसीडी व मोबाइल चोरी कर फरार
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सात जगहों से उड़ाए सामान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के सात मामलों में चोर चार बाइक व हजारों रुपये का चोरी कर ले गए। पहले मामले में गांव रोहेड़ा निवासी सुरजीत सिंह ने राजौंद थाने में दी शिकायत में बताया कि 29 जून को शाम के समय गांव से उसकी बाइक चोरी हो गई। कई दिन तक वह अपने स्तर पर बाइक की तलाश करता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। राजौंद थाने से एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ढांड निवासी पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले सुबह के समय ढांड से उसकी बाइक चोरी हो है। ढांड थाने से हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में गांव अगौंध निवासी सोनूराम ने बताया कि गांव में ही उसकी मोबाइलों की दुकान है। मंगलवार चार जुलाई की रात किसी ने दुकान का ताला तोड़कर एलसीडी व मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत 15 हजार रुपये थी। गुहला थाने से एएसआई कृष्णलाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चौथे मामले में गांव खरौदी निवासी कालाराम ने आरोप लगाया कि दोपहर के समय उसके व उसके भाई के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गए। गुहला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच हेड कांस्टेबल जयभगवान को सौंप दी है।
विज्ञापन
पांचवें मामले में अर्जुन नगर कैथल निवासी मुकेश ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अंबाला रोड पर निजी अस्पताल के पास उसकी चाय की दुकान है। किसी ने दुकान से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सिविल लाईन थाने से हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छठे मामले में ग्योंग निवासी रोहताश ने बताया कि हनुमान वाटिका से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। सातवें मामले में गांव शेरगढ़ निवासी बलराज ने बताया कि वह किसी काम से बाइक लेकर कैथल आया था। उसने लघु सचिवालय के पास बाइक खड़ी कर दी, जहां से वह चोरी हो गई। सिविल लाइन थाने से हेड कांस्टेबल सत्यवान ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।