{"_id":"5cc89b93bdec2207680ea1ac","slug":"21556650899-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पूर्व किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन माह पूर्व किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक द्वारा जनवरी माह में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की की वीडियो भी बना ली और बार-बार उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी।
महिला थाना प्रभारी रेखा देवी ने बताया कि किशोरी ने शिकायत दी है कि उसकी रिश्तेदारी में वकील निवासी गौचरान (पिहोवा) गत 3 जनवरी 2019 को उसके घर आया था और इस दौरान उसे शीतल पेय में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ गलत काम किया। उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में आरोपी उसे फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता और उसके साथ गलत काम करता था। उक्त फोटो/वीडियो आरोपी ने अन्य को भी दे दी, जिसे दिखाते हुए आरोपी विजय व अजय ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी वकील ने उक्त फोटो/वीडियो उसके परिजनों एवं सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने का काम किया है। इसके अलावा आरोपियों एवं उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की जांच महिला सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजू सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।