{"_id":"5c86b527bdec22145a0e9a65","slug":"21552332071-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तीन अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत व महिला समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव मटोर निवासी विक्रम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 10 मार्च को वह अपने दादा सतपाल व दो दोस्त दीपक व राकेश के साथ अलग-अलग बाइकों से गांव चोशाला में चवन ऋषि का मेला देखने के लिए गए थे। वापस आते हुए गांव चोशाला व मटोर के बीच एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने दीपक की बाइक को सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। जिसमें दीपक व राकेश को काफी चोटें आई। गंभीर चोटें होने के कारण दीपक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। राकेश को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में महादेव कॉलोनी निवासी सीतो देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 9 मार्च को साइकिल से कमेटी चौक के पास से जा रही थी। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसको सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसको काफी चोटें आई। एसआई प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं गांव सिकंदर खेड़ी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 3 मार्च को वह अपने साथी बलवान व रवि के साथ कार से कैथल से पूंडरी आ रहे थे। इस दौरान पूंडरी के पास पहुंचते ही एक बोलेरो चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसको काफी चोटें आई हैं और बलवान व रवि बाल-बाल बच गए। कार चालक ने अपना नाम सतीश कुमार वासी नैना बतलाया। हेड कांस्टेबल बलवान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।