फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल में भी तीन माह में तीन गंभीर मामले आए दुष्कर्म के, दो नाबालिगों का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म

कैथल में भी तीन माह में तीन गंभीर मामले आए दुष्कर्म के, दो नाबालिगों का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 16 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल में भी तीन माह में तीन गंभीर मामले आए दुष्कर्म के, दो नाबालिगों का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म
कैथल में भी तीन माह में तीन गंभीर मामले आए दुष्कर्म के
विज्ञापन

दो नाबालिगों का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले तीन महीने में जिले में दुष्कर्म के तीन गंभीर मामले सामने आए हैं। जिसमें दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं लकड़ी चुगने के लिए ड्रेन पर गई दो महिलाओं से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला शामिल है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है।

पहला मामला-
पहले मामले में ड्रेन पर लकड़ी चुगने के लिए गई दो महिलाओं से पांच युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दो महिलाएं अपनी अन्य नाबालिग बहनों के साथ ड्रेन पर लकड़ी चुगने के लिए गई थी। वहां पर पांच युवकों ने योजना बनाकर दो महिलाओं को वहीं पर पकड़ लिया और अन्य लड़कियों को वहां से डरा कर भेज दिया। पांचों आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें एसपी आस्था मोदी ने एसआईटी का गठन करके महिला पुलिस के साथ सीआईए-वन पुलिस को जांच सौंपी थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को काबू कर लिया था।
विज्ञापन


दूसरा मामला
ढांड के गांव में करियाना की दुकान से सामान लेने के लिए गई नाबालिग लड़की को एक युवक गाड़ी में अपहरण कर कुरुक्षेत्र लेकर गया। जहां पर युवक नेे नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था आरोपी लड़की को कुरुक्षेत्र के बस स्टैंड पर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जिसको महिला पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला-
राजकीय कन्या स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा सुबह स्कूल में आ रही थी। कार सवार दो युवकों ने उस लड़की का अपहरण कर कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर गाड़ी के अंदर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी उस लड़की को शहर में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। महिला पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था।


पिछले तीन महीने में तीन गंभीर मामले सामने आए हैं। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। महिला थाना में ऐसा कोई गंभीर मामला नहीं है जिसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दुष्कर्म व अन्य मामलों को गंभीरता से लेती है।
निर्मला, एसएचओ, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed