फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर के अंदर जा रहे युवक के गर्दन पर मारी लाठी, मौत

घर के अंदर जा रहे युवक के गर्दन पर मारी लाठी, मौत

Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
घर के अंदर जा रहे युवक के गर्दन पर मारी लाठी, मौत
सीवन। सीवन क्षेत्र के गांव मांडी सदरां में सुबह सैर से वापस लौटते समय घर में प्रवेश कर रहे एक युवक पर पड़ोस के व्यक्ति ने लाठी से गर्दन पर वार कर दिया। साथ ही कई बार हमले कर फरार हो गया। हमले में घायल युवक ने उपचार के लिए अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने रंजिशन हत्या के आरोप में एक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक 19 वर्षीय युवक मेहनत करके परिवार का सहयोग कर रहा था। सूचना मिलने के बाद गुहला थाना पुलिस प्रभारी राधेश्याम व गुहला डीएसपी ने मौके का दौरा किया।
विज्ञापन

गांव मांडी सदरां निवासी मृतक की मां गुरमीत कौर ने थाना सीवन में दी शिकायत में कहा कि उसके दो लड़के और दो लड़कियां है। उसका पति बुधवार सुबह पास के गांव में काम पर गया हुआ था। उसका बेटा सुखविंद्र सिंह सुबह खेतों में घूमने के बाद वापस आ रहा था। वह भी गली में अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच जब उसका बेटा घर के पास पहुंचा तो उसके पीछे से आए निर्मल सिंह पुत्र बारू राम निवासी मांडी सदरां ने लाठी से उसके बेटे सुखविंद्र की गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। निर्मल सिंह हमला कर लाठी लेकर मौके से भाग निकला। इसके बाद उसने किसी तरह अपने बेटे को संभाला और आस-पड़ोस में लोगों की मदद से उसे जब अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि निर्मल सिंह ने पुरानी रंजिश के तहत यह हमला किया है। उसने उसके बेटे की हत्या कर दी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि मृतक 19 वर्षीय युवक मेहनत मजदूरी करके परिवार संचालन में मदद कर रहा था। वह अभी अविवाहित था।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना सीवन प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed