{"_id":"5c44be1abdec22073e1b48f8","slug":"201548008986-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चालक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल चालक की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल चालक की कार की टक्कर से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सेरधा के निकट डेरे निवासी मोटरसाइकिल चालक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई व मोटरसाइकिल के पीछे बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सेरधा निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि गत 18 जनवरी की रात्रि करीब 8 बजे वह अपने भाई बलराज सिंह राजौंद से वाया संतोख माजरा, अपने डेरे फरियाबाद पर जा रहे थे। बाइक को बलराज चला रहा था। गांव के पास पहुंचते ही एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके भाई बलराज सिंह के सिर में गहरी चोट आई। हादसे के बाद कार चालक एक बार रुककर मौके से फरार हो गया। मैं अपने भाई को प्राइवेट व्हीकल में अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मुझे हल्की चोट आई हैं। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।