{"_id":"59c94d064f1c1bf2538b45f2","slug":"201506364678-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमान वाटिका से बाइक चोरी करने के मामले में बाल आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुमान वाटिका से बाइक चोरी करने के मामले में बाल आरोपी काबू
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी करने के मामले में बाल आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हनुमान वाटिका से बाइक चोरी करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने 14 वर्षीय बाल आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक पुलिस ने पहले ही बरामद कर ली है। पूछताछ में गिरोह के 2 अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई। जिनकी तलाश की जा रही है। गांव मानस निवासी प्रवीन कुमार की बाइक अज्ञात व्यक्ति 22 अगस्त को हनुमान वाटिका से चुरा ले गए थे। थाना सिविल लाइन के हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने इस मामले में आरोपी प्रवीन उर्फ चीना निवासी बीरबांगड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। जिससे पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल शहर कैथल की एक कॉलोनी निवासी बाल आरोपी की पहचान कर ली गई थी। एचसी विजय ने 14 वर्षीय बाल आरोपी को जांच में शामिल कर की गई पूछताछ दौरान 2 अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली, जिनकी तलाश की जा रही है।