{"_id":"59c1620e4f1c1b88688b57c6","slug":"201505845774-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़क हादसों में 30 वर्षीय युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार सड़क हादसों में 30 वर्षीय युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सड़क हादसों में एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने चारों ही मामलों में केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चार सड़क हादसों में एक 30 वर्षीय युवक की मौत व चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों मामलों में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में शक्ति नगर कैथल निवासी जंगम जोगी सोहन लाल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि एक प्राइवेट बस चालक ने मेरे 30 वर्षीय भतीजे रविंद्र उर्फ गोलू को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। सोहन लाल ने बताया कि गत 17 सितंबर को वह अपने भतीजे रविंद्र के साथ संगरूर से कैथल आ रहा था। इसी बीच गांव सांघन के निकट बस के रुकने के बाद उसका भतीजा रविंद्र भी नीचे उतर गया। रविंद्र जब वापस बस में आ रहा था तो कैथल की तरफ से आए एक प्राइवेट बस चालक ने उसके भतीजे को टक्कर मार दी। बस चालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह रविंद्र को कैथल के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गली नंबर 2 बालाजी कालोनी कैथल निवासी साहब सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि एक स्कूटी चालक ने नए बस स्टैंड के सामने उसकी पत्नी को टक्कर मार दी और स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उसकी पत्नी दमयंती घायल हो गई।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गांव क्योड़क निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि 17 सितंबर को ढांड रोड बाईपास पर एक अज्ञात कार चालक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबा बस्ती देवीगढ़ रोड कैथल निवासी सतपाल ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है कि एक बाइक चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह व उसके बाइक पर बैठा दर्शन सिंह निवासी कुतबपुर रोड कैथल घायल हो गया। हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।