फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महिला से छेड़छाड़, डेहा बस्ती के दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत् थर

महिला से छेड़छाड़, डेहा बस्ती के दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत् थर

Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, डेहा बस्ती के दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्
थर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। वार्ड नंबर सत्रह डेहा बस्ती में वीरवार को दो पक्षों में जम कर ईंट व पत्थर चले। बस्ती में हो रही पत्थरबाजी की सूचना मिलने पर चीका थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पत्थर बरसाने वाले अधिकतर लोग फरार हो गए। कुछ युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। इस पत्थरबाजी मेें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला में भर्ती करवाया गया है। बस्ती का दौरा करने पर डेहा पक्ष की महिलाएं मामो, मखनी, रीना, सुमन ने बताया कि बुधवार की शाम को उनका लड़का अपनी पत्नी के साथ बाजार की तरफ जा रहा था तो गली में ही कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। इन महिलाओं ने बताया उसी बात से खिन्न दर्जनों युवकों ने उनके घरों पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया और उनके पक्ष के रवि, रेखा, रूमा, मिनाक्षी, पूजा व मुकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
दूसरी तरफ की महिलाओं ने भी पत्रकारों के समक्ष बताया कि उन लोगों ने बिना बात के उनके घरों पर पत्थर बरसाए हैं, जिसके चलते उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही थी और मसले की तह तक जाने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन

एसएचओ चीका जितेंद्र कुमार ने कहा कि डेहा बस्ती के दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिलने पर बस्ती में गए थे। बस्ती में पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए थे। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला से छेड़छाड़, डेहा बस्ती के दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर
आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
फोटो संख्या-48 व 49
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed