फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में किशोर की मौत

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में किशोर की मौत

Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में किशोर की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को जींद रोड पर आईटीआई के नजदीक ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा मृतक का चाचा हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर नई अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खुराना निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे अजय कुमार (17) के साथ अपने बड़े भाई की ससुराल गुलियाना गांव में जा रहा था। जैसे ही वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद रोड पर आईटीआई के नजदीक पहुंचे तो एफसीआई के गोदामों की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे लोडेड ट्रक चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह सड़क के एक तरफ गिर गया जबकि उसका भतीजा ट्रक के नीचे आ गया। सिर पर गहरी चोट होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भीड़ ने किशोर के शव को ट्रक के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

मौके पर एकत्रित भीड़ ने जताया गुस्सा: वहीं हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि भीड़ में से कुछ युवकों ने ट्रक के दोनों शीशे तोड़ डाले। बाद में ये युवक भी मौके से फरार हो गए और चालक भी फरार हो गया। लेकिन शीशे तोड़े जाने की घटना की ना तो पुलिस कर्मचारी और ना ही किसी अन्य व्यक्ति ने पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुन दौड़े लोग : ट्रक के चपेट में बाइक सवार आने से आवाज सुनते हुए लोग दुर्घटनास्थल की ओर भागे। ट्रक के चपेट में आया किशोर करीब 15 फीट तक घसीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने मृतक किशोर के चाचा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक अभी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में किशोर की मौत
जींद रोड आईटीआई के पास हुआ हादसा, हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत
ट्रक की चपेट में बाइक सवार आने से हुआ हादसा
फोटो नंबर- 1, 2, 3, 4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed