फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बाइक के आगे आया सांड, हादसे में एक की मौत

बाइक के आगे आया सांड, हादसे में एक की मौत

Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक के आगे आया सांड, हादसे में एक की मौत
बाइक के आगे आया सांड, हादसे में एक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार रात को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर पिंजुपूरा गांव के नजदीक सांड के आगे आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालात ज्यादा नाजुक होने के कारण परिवार वाले शहर में ही एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर कलायत थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान दर्ज कर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जींद के गांव सिंसर निवासी रामनिवास ने आरोप लगाया कि उसका बड़ा भाई धर्मपाल (32) शनिवार रात को अपने साले संदीप को साथ लेकर मोटरसाइकिल पर बाता किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था। जब वे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर पिंजूपुरा गांव के नजदीक पहुंचे तो काले रंग का सांड दिखाई न देने के कारण मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में दोनों सडक़ पर जा गिरे। दोनों को सिर पर गहरी चोट लगी। बाद में राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में संदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जो निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी कलायत थाना से एचसी शमशेर ने बताया कि सांड के आगे आने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

नेशनल हाइवे पर पिंजूपुरा के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed