फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए बाइक चुराने के मामले में आरोपी काबू

स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए बाइक चुराने के मामले में आरोपी काबू

Thu, 06 Jul 2017 08:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए बाइक चुराने के मामले में आरोपी काबू
बाइक चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। स्विफ्ट गाड़ी पर सवार होकर बाइक चुराने के मामले में कलायत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिनके कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार किए गया तीसरा आरोपी 6 जुलाई को न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना कलायत के हेड कांस्टेबल ईशम सिंह द्वारा करीब 22 वर्षीय आरोपी बलवान निवासी कलासर को धारा 379 तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया 6 जून की शाम मॉडल टाऊन कलायत निवासी ईश्वर सिंह के मकान सामने से शाम करीब 8:30 बजे एक स्वीफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए 3 युवक बाइक चुराकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी विरेंद्र उर्फ बलिंद्र निवासी खेडी शेरखां व अशोक निवासी अमरगढ़ गामड़ी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed