फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गाड़ी लूट के मामले में युवक काबू

गाड़ी लूट के मामले में युवक काबू

Sun, 02 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी लूट के मामले में युवक काबू
गाड़ी लूट के मामले में युवक काबू
विज्ञापन

चंडीगढ़ से किराये पर लेकर आए थे तीन लुटेरे, ढांड क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम
फोटो संख्या-11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक कार लूट के मामले में एक युवक को काबू किया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गांव संगतपुरा जिला मोहाली पंजाब निवासी युवक हरपाल सिंह अपनी बीट गाड़ी को बतौर टैक्सी चलाता है। जिसे 21 जून 2018 को दो युवकों ने सेक्टर 43 से अंबाला के लिए किराए पर लिया। वहां पहुंचने पर वे गाड़ी को पिहोवा तक ले गए तथा आगे ढांड से करनाल चलने की कहते हुए करनाल में किराया का हिसाब कर देने की कहने लगे।

रात्रि करीब 2:30 बजे जब वे थाना ढांड के चंदलाना गांव क्षेत्र में पहुंचे तो उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी रुकवा ली। अज्ञात आरोपी नू हरपाल से उसका सैमसंग मोबाइल फोन, 300 रुपये नकदी मय पर्स तथा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई जगबीर सिंह व एचसी तरसेम सिंह की टीम ने जींद के गांव नगूरां में दबिश देकर करीब 23 वर्षीय आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद कर वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की पुख्ता पहचान कर ली गई। आरोपियों द्वारा लूटी गई गाड़ी की कंडीशन ठीक नहीं होने की वजह कारण गाड़ी 3 जुलाई को कर्ण विहार कालोनी कैथल में छोड़ दी गई, जबकि कागजात नष्ट कर दिए गये थे। इससे पूर्व पुलिस द्वारा लूटी गई गाड़ी कब्जे में ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed