फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्कूल में गया छह साल का मासूम घर नहीं लौटा

स्कूल में गया छह साल का मासूम घर नहीं लौटा

Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में गया छह साल का मासूम घर नहीं लौटा
स्कूल में गया छह साल का मासूम नहीं लौटा घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव फरल में शनिवार को स्कूल गया एक 6 साल का बच्चा घर नहीं लौटा। परिजन व पुलिस बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गांव फरल निवासी नरेश कुमार ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पास उसका रिश्तेदार गांधी नगर कुरुक्षेत्र निवासी सोनू कई वर्षों से रह रहा है। सोनू का 6 साल का बेटा देवराज गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है और सुबह स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद देवराज घर वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की। लेकिन सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चे की तलाश में लगी हुई है। उम्मीद है कि बच्चे को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed