फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खेत में डयोल को लेकर विवाद में हत्या के आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार

खेत में डयोल को लेकर विवाद में हत्या के आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खेत में डयोल को लेकर विवाद में हत्या के आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार
हत्या के आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पिछले सप्ताह राजौंद में की थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने राजौंद में पिछले दिनों खेत की सीमा को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के आरोपी दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से गंडासी बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि थाना प्रबंधक राजौंद इंस्पेक्टर नवीन द्वारा दबिश देते हुए गांव राजौंद निवासी मुख्त्यार सिंह व काला सिंह उर्फ काकू को गिरफ्तार किया। दोनों सगे भाई हैं। डेरा राजौंद निवासी हरदीप सिंह ने इस मामले में शिकायत दी थी कि 18 जून की शाम गंडासी लेकर आए उपरोक्त दोनों आरोपियों द्वारा उसके करीब 32 वर्षीय भाई प्रदीप पर ललकारा मारते हुए हमला कर दिया गया। जब हरदीप व उसके माता-पिता प्रदीप का बचाव करने लगे तो आरोपियों द्वारा उनको भी चोटें मारी गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल प्रदीप को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल लाया गया तो डाक्टर द्वारा उसे मृत करार दे दिया गया। झगड़े की वजह रंजिश आरोपियों द्वारा अपने खेत की जुताई दौरान सीमा काटने से रोकने को लेकर हुई कहा सुनी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed