{"_id":"5aa819a94f1c1bbd758b5680","slug":"181520966057-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की कॉपी पर अशिष्ट कमेंट करने के आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की कॉपी पर अशिष्ट कमेंट करने के आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार किया
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की कॉपी पर अशिष्ट कमेंट करने के आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार किया
कैथल। स्कूली छात्रा की आंसर कॉपी पर अशिष्ट कमेंट करते हुए छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को थाना सीवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि थाना प्रबंधक सीवन सब इंस्पेक्टर धर्मपाल की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने करीब 35 वर्षीय आरोपी संजीव कुमार निवासी दयोरा को पॉक्सो एक्ट की धारा 10 व 12 के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। उन्होंने जानकारी दी कि 24 अक्टूबर को दर्ज मामले के अनुसार थाना सीवन अंतर्गत एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की कॉपी पर अंग्रेजी पढ़ाने वाले उपरोक्त आरोपी अध्यापक ने करीब 15 दिन पूर्व बुरी नियत से छात्रा का हाथ पकड़ लिया। उसकी कॉपी की जांच के दौरान डू यू लाइक मी यश/नॉट के अतिरिक्त बाद में मिस यू, लव यू और जान आदि अपशब्द लिखता रहा। छात्रा ने प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की इसके बावजूद वह मिस यू का कमेंट किया। आरोप के अनुसार अध्यापक छात्रा पर क्लास में भी अक्सर व्यंग कसता रहता था। पुलिस द्वारा जब्त की गई कॉपी को मधुबन एफएसएल में जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही प्रिंसिपल द्वारा गठित कमेटी की मार्फत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।