फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने लगाई कई जगह सेंध

चोरों ने लगाई कई जगह सेंध

Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने लगाई कई जगह सेंध
चोरों ने लगाई कई जगह सेंध
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से एलईडी मॉनिटर, दुकान से नकदी, स्कूटी सहित कई उपकरण चुराए
पुलिस ने दर्ज किए मामले
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले दिनों चोरों ने कई जगह सेंध लगाकर लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। गांव खरौदी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से चोर एक एलईडी मॉनीटर सहित कंप्यूटर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के प्रिंसिपल गोपीचंद ने बताया कि चोर 24-25 जनवरी की रात को स्कूल से एक एलईडी मॉनिटर व कंप्यूटर का अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में गांव कम्हेड़ी के जरनैल सिंह ने बताया कि चोर उसके खेतों से सबमर्सीबल की करीब 20 हजार रुपये कीमत की मोटर चोरी कर ले गए।
दुकान से 58 हजार 600 चुराए
कैथल। चंदाना गेट कैथल स्थित एक दूध विक्रेता की दुकान से ताला तोड़कर तिजोरी से चोर 58 हजार 600 रुपये चोरी कर ले गए। दुकान मालिक सतपाल सिंह ने बताया कि चोरों ने 25 जनवरी की रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी में से 58 हजार 600 रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वाहनों की बैटरी चुराई
कैथल। चोरों ने पांच वाहनों की अलग-अलग जगहों से बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि चोर उसके टैंपो (छोटे हाथी) की बैटरी, रंगी राम के ट्रेक्टर की बैटरी, हरी सिंह के टैंपों की बैटरी, राजकुमार के ऑटो की बैटरी चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई है।
सनातन धर्म मंदिर के बाहर से स्कूटी चोरी
कैथल। चोर सनातन धर्म मंदिर के बाहर से एक स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में अमित चुघ ने बताया कि चोर मंदिर के बाहर से उसकी स्कूटी चोरी कर ले गए।

माता मंदिर में लगाई सेंध, दानपात्र से दान चोरी कर ले गए चोर
कैथल। चंदाना गेट स्थित बसंती माता मंदिर से चोर दानपात्र से हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में रजनीश ने बताया कि चोर बसंती माता मंदिर में घुसे और दानपात्र तोड़कर उसमें रखी 8 हजार से अधिक की राशि चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed