{"_id":"5a2d7ce54f1c1b69678c130c","slug":"181512930533-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को चार गाडिय़ों के शीशे तोड़कर सीडी प्लेयर व कागजात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को चार गाडिय़ों के शीशे तोड़कर सीडी प्लेयर व कागजात चोरी
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर सीडी प्लेयर व कागजात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। रविवार रात सीवन में कुछ शरारती तत्वों ने चार गाड़ियों के शीशे तोड़ कर गाड़ियों से सीडी प्लेयर व अन्य कागजात चोरी कर लिए। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शरारती तत्व क्रांति मोहल्ला निवासी तेजेंद्र मिड्ढा और रवि राणा की गाड़ियां तोड़ी और सामान चोरी कर लिये। वहीं दूसरी ओर पटवार भवन के पास स्थित एक प्लाट के अंदर खड़ी दो गाड़ियों के भी शीशे तोड़ दिए। इनमें एक गाड़ी पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत मदान की थी और दूसरी गाड़ी हवा सिंह की थी।
पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत मदान ने बताया कि उनकी गाड़ी प्लाट के अंदर खड़ी थी जो उनके भाई बहादुर सिंह मदान के नाम से थी। उसी जगह पर एक अन्य पड़ोसी की कार भी उनके प्लाट के अंदर खड़ी थी। प्लाट का दरवाजा भी बंद था। चोरों ने दीवार फांद कर प्लाट में आ कर दोनों कारों के शीशे तोड़ कर एक से म्यूजिक सिस्टम निकाल लिया और दूसरी गाड़ी में से म्यूजिक सिस्टम निकालने का प्रयास किया लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। वह गाड़ी के डैश बोर्ड में पड़े सभी कागजात चुरा कर ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया की उन्हें गाड़ियों के शीशे तोड़ने तथा उनमें से सामान निकालने की शिकायत मिली है। मौके पर जांच अधिकारी रमेश कुमार को भेज कर जांच करवाई जा रही है। फिंगर प्रिंट के लिए टीम आ चुकी है, जो मौके पर जा कर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने रविवार दिया वारदातों को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
फोटो नंबर- 20 व 21