{"_id":"59b585c44f1c1bfb7f8b5ba4","slug":"181505068484-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्किट का घोल कपड़ों पर डाला, साफ करने लगा तो 50 हजार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्किट का घोल कपड़ों पर डाला, साफ करने लगा तो 50 हजार चोरी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कपड़े पर डाला बिस्कुट का घोल और उड़ा दिए 50 हजार
कैथल। बैंक से पैसे लेकर चले एक व्यक्ति पर बिस्कुट का घोल डालकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला जींद के गांव किसानपुरा निवासी धनपत ने बताया कि 7 सितंबर को वह एसबीआई से 50 हजार रुपये लेकर निकला था। जाट स्कूल करनाल रोड पर आते समय किसी ने बिस्कुट का घोल उसके कपड़ों पर डाल दिया। उसने सोचा कि किसी ने उस पर उल्टी कर दी है। ऐसे में जब वह बैग को नीचे रखकर कपड़े साफ करने लगा तो किसी ने उसके बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। धनपत ने सिविल लाइन पुलिस को गुहार लगाई है कि चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पैसे वापस दिलवाएं जाए। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने जींद के गांव निवासी धनपत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।