{"_id":"597a31d14f1c1b153d8b4ace","slug":"181501180369-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाका देखकर बाइक व चार किलो चुरापोस्त फेंककर भागा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाका देखकर बाइक व चार किलो चुरापोस्त फेंककर भागा युवक
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाइक और चार किलो चूरापोस्त फेंककर भागा युवक
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने नाकाबंदी कर 4 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी पुलिस को देखकर बाइक छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। आरोपी का पीछा कर रही पुलिस द्वारा उसका चेहरा पहचान लिया गया। पीआरओ ने बताया कि एंटी स्मगलिंग टीम इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, एएसआई बलराज सिंह व हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह की टीम राम को रामनगर भूना अड्डा के पास मौजूद थी। गांव कांगथली की तरफ से मेन सड़क कांगथली-खरकड़ा, भूना की तरफ से बाइक पर सवार एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने लगा और गिर गया। युवक मौके पर पिट्ठू बैग फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। जिसका एएसआई कृष्ण कुमार ने काफी पीछा किया लेकिन काबू नहीं आ सका। पिट्ठू बैग में रखे पॉलीथिन से 4 किलो चूरापोस्त बरामद होने पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच एएसआई तिलकराज सौंप दी गई है।