फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   100 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

100 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
100 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार
100 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। क्राइम ब्रांच प्रथम टीम ने इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से मोबाइल फोन व 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 60 से 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। आरोपी शनिवार 17 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक बलराज सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह, एएसआई राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल राज सिंह तथा एचसी विक्रम सिंह चालक ईएचसी दर्शन सिंह के साथ चीका चौंक पर गश्त पर थे। जहां सूचना के बाद एक स्मैक तस्कर द्वारा महावीर दल अस्पताल के पास पहुंचकर किसी ग्राहक को नशा स्पलाई करने पर पुलिस मुस्तैद हो गई। सूचना अनुसार पहुंचे संदिग्ध को पुलिस ने काबू किया। उसकी पहचान टेकचंद उर्फ टेकू निवासी ट्रक मार्केट चीका के रूप में हुई। डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह को बुलाकर जब उनके सामने तलाशी ली गई तो उसकी पैंट की जेब में 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed