फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर बुलाकर हमला कर सोने की चैन छीनी, कार से तोड़फोड़

घर बुलाकर हमला कर सोने की चैन छीनी, कार से तोड़फोड़

Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
घर बुलाकर हमला कर सोने की चैन छीनी, कार से तोड़फोड़
घर बुलाकर हमला कर सोने की चेन छीनी, कार में तोड़फोड़
विज्ञापन

- सदर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव आंधली में घर में बुलाकर हमला कर सोने की चेन छीनने व कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सीवन के गांव फर्शमाजरा निवास तिरलोचन सिंह ने बताया कि उसने विर्क हार्डवेयर से उसकी जिम्मेवारी पर कर्मजीत सिंह निवासी आंधली 35 हजार रुपये का स्पेयर पार्ट्स दिलवाया था। वह पैसे देने के नाम पर पिछले एक साल से बहाने बना रहा था। 16 दिसंबर को कर्मजीत ने उसको घर आंधली बुलाया। वहां पर उसने उसको शराब पिलाई। इसके बाद कर्मजीत ने कहा कि उसके पास पैसे देने का इंतजाम नहीं है। इसके लिए वह उसका ट्रैक्टर ले जाए जब पैसे होंगे वह ट्रैक्टर ले आएगा। उसने उसका ट्रैक्टर घर के बाहर लाकर खड़ा कर दिया। जब वह ट्रैक्टर को लेकर चलने लगा तो उसने सोची समझी साजिश के तहत शोर मचाकर 10 से 12 लोगों को एकत्रित कर लिया। फिर कर्मजीत व उसके साथियों ने उस पर व उसके दोस्त जो उसके साथ आया था खेड़ी गुलामअली निवासी कर्मजीत पर हमला कर दिया। जिसमें उसके दोस्त की तीन तोले की सोने की चेन छीन ली। आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। जिसमें 35 हजार रुपये रखे हुए थे। तिरलोचन सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एएसआई हरपाल सिंह बताया कि पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed