{"_id":"59d7cd704f1c1b6f548b6116","slug":"171507315056-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर घायल करने के मामले में सरपंच व भाजपा पाड़ला मंडल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित सात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर घायल करने के मामले में सरपंच व भाजपा पाड़ला मंडल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित सात पर केस दर्ज
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सांघन के सरपंच सहित सात पर केस
- मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सांघन में एक व्यक्ति पर रात के समय हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के सरपंच व भाजपा के पाड़ला मंडल अध्यक्ष के सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सांघन निवासी जयभगवान ने बताया कि चार अक्टूबर को शाम करीब साढ़े तीन बजे बीडीपीओ ने उनके घर के सामने गली का मौका देखने के लिए आए थे। उसी समय सरपंच व उसका लड़का कुंदन भी मौके पर आ गए। सरपंच सुरजीत सिंह ने बीडीपीओ को मौका देखने से रोक दिया। जिसको लेकर वहां पर कहासुनी हो गई। शाम को वह 10 बजे एक पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 12 बजे सरपंच सुरजीत सिंह सहित अन्य लोग वहां पर आए। जिन्होंने उसको वहां उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसको घायल करके फरार हो गए।
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव सांघन निवासी जयभगवान की शिकायत पर सरपंच सुरजीत सिंह, उसके बेटे कुंदन, काला, महेन्द्र, रामफल, धर्मपाल, कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।