फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी

सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी

Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी
इलाज कर रहे डॉक्टर पर मुक्कों से किया हमला
विज्ञापन

गांव कौल के सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड के गांव कौल में सीएचसी में डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ढांड पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कौल सीएचसी में कार्यरत डॉक्टर राहुल जिंदल ने बताया कि 12 अगस्त को करीब 12 बजे इमरजेंसी रैंप के साथ दो घायल व्यक्ति जमीन पर लेटे हुए थे। उनके साथ तीन व्यक्ति और खड़े थे। वह तीनों व्यक्ति ड्यूटी में मौजूद स्टाफ नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ गोली-गलौच कर रहे थे। डॉक्टर जिंदल ने बताया कि उनके विनती करने पर वह घायल व्यक्तियों के साथ अंदर आ गए। जब उन्होंने मरीजों का इलाज करना शुरू किया तो उनमें से एक व्यक्ति गुस्से में उनकी ओर आया और तीन मुक्के मारे। जो उसके सिर व हाथ पर लगे। इसके बाद वह मौके से खुद का छुड़वाकर भागा। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उनको पकड़ लिया। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया। कुछ समय के बाद वहां पर पुुलिस आ गई। पुलिस के आने के बाद जब वह फिर से इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करने के लिए गए तो वहां पर दो-तीन व्यक्ति फिर से आए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और उनको मरीजों का इलाज नहीं करने दिया। इलाज में बाधा डालने के कारण वे रजिस्टर में मरीजों का नाम तक नहीं लिख सके है। केवल एक मरीज का ही रजिस्टर में नाम है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 332, 353, 186, 452, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed