फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, खेत से उखाड़ कर कब्जे में लिए

पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, खेत से उखाड़ कर कब्जे में लिए

Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, खेत से उखाड़ कर कब्जे में लिए
पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

खेत से उखाड़ कर कब्जे में लिए 81.5 किलो डोडापोस्त

फोटो संख्या-9 व 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-1 व 2 पुलिस की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में 81.5 किलो डोडापोस्त के पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 मार्च को न्यायालय के आदेश अनुसार 12 अप्रैल तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों द्वारा अपने खेत में तथा गांव के खाली प्लाट में अंदर डोडापोस्त उगाई हुई थी।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-टू के सब इंस्पेक्टर सतपाल, एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई नत्थूराम, हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह, एचसी जसमेर सिंह, कांस्टेबल गुरलाल व सिपाही हरीश कुमार की टीम दोपहर बाद गश्त करते हुए लैंडरकीमा बस अड्डा पर मौजूद थी। जहां सूचना मिली कि राजपाल उर्फ राजू निवासी डेरा आंधली अपने खेत में सरकार द्वारा प्रतिबंधित डोडा पोस्त की खेती करता है, अगर अभी रेड की जाए तो डोडा फसल सहित काबू आ सकता है। पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय दिया और डोडा पोस्त की फसल के पास खड़े राजपाल को काबू कर लिया गया, जो मकान के पिछली साइड खेत में खड़ी डोडापोस्त की फसल बारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। फसल कटवा कर 71 किलो डोडापोस्त पौधे जब्त कर लिए गये। थाना सदर कैथल में मामला दर्ज कर आरोपी राजपाल को मौका पर पहुंचे चौकी संगतपुरा प्रभारी एएसआई सुभाष चंद द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से एसपी ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-1 पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह, एचसी रघुबीर सिंह, धर्म सिंह तथा सिपाही सुमित कुमार की टीम ने अंग्रेज सिंह निवासी सदरहेड़ी के खाली पड़े प्लाट अंदर प्याज, टमाटर, लहसुन के बीच में अफीम उगाई हुई है। सूचना मिलने पर डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार द्वारा जांच के बाद वहां से 10 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त पौधे जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed