फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

तितरम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तितरम मोड़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा ट्रक की चपेट में बाइक सवार के आने से हुआ। युवक दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। तितरम थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सारन निवासी राहुल ने बताया कि उसका 18 वर्षीय भाई रोहित उर्फ मन्नू बाइक पर सवार होकर किसी काम से कैथल की ओर आ रहा था। तितरम मोड़ के निकट एक ट्रक चालक तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसके भाई रोहित को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत गई। युवक की मौत के सूचना ग्रामीणों को लगते हुए भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था।

तितरम थाना पुलिस के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक रोहित के भाई राहुल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed