फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव धौंस में हुई 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भडक़े परिजन

गांव धौंस में हुई 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भडक़े परिजन

Sun, 23 Jun 2019 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
गांव धौंस में हुई 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भडक़े परिजन
कैथल। गांव धौंस में पुरानी रंजिश को लेकर हुई 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर करनाल रोड बाईपास चौक पर जाम लगा दिया। जिस कारण वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियां हुईं। परिजनों ने पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई में ढील बरतने का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे बाद एसपी वसीम अकरम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव में की गई थी जरनैल सिंह की हत्या
गांव निवासी 52 वर्षीय जरनैल सिंह को शनिवार को कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी व डंडो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब परिजन उसे अस्पताल में ला रहे थे तो रास्ते में ही जरनैल सिंह ने दम तोड़ दिया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई जोनी की शिकायत पर करीब 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करीब एक माह पहले उनके परिवार की गांव के ही भुल्ला राम के परिवार साथ लड़ाई हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के सदर थाना में चालान हुए थे। 22 जून को उसके ताऊ का लड़का जरनैल सिंह शाम को बाबा बालक दास के मंदिर के बाहर ताश खेल कर वापस अपने घर आ रहा था। जब वह पूंडरी रोड पर शराब ठेके के सामने पंहुचा तो पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही रामेहर, जगतार, विक्रम, सुलतान, शनि, राज, अजय, राहुल, गांव सांघन निवासी अजय व अन्य आरोपियों ने जरनैल सिंह को रोक कर गंडासी व डंडों से पीटा। राममेहर ने अपने हाथ में ली हुई गंडासी जरनैल के सिर में पीछे मारी व जगतार ने भी गंडासी से हमला किया। शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर लगाया जाम
रविवार सुबह परिजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से लेकर करनाल रोड बाईपास चौक पर पहुंच गए। जहां उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत सिंह, सिविल लाइन एसएचओ प्रह्लाद राय व सदर एसएचओ चंद्रभान मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। महिलाएं सड़क पर रखे शव के पास बैठकर विलाप करती रही। जाम के कारण चौक के चारों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जाम से निकलने का प्रयास कर रहे वाहन चालकों को भी जाम लगा रहे लोगों ने चौक पार नहीं करने दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी वसीम अकरम ने परिजनों को पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को चेताया कि पुलिस अपनी ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। अगर फिर भी वे यहां चौक पर जाम लगाएंगे तो उनके खिलाफ भी मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस की दो सीआईए की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर लगाई गई हैं। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उनके इस आश्वासन पर मृतक के परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले-जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे सभी आरोपी
एसपी वसीम अकरम ने कहा कि मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया है। आरोप में करीब 15 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी के लिए सीआईए पुलिस की दो टीमें भेजी हैं, दो आरोपी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed