{"_id":"5d0fb36d8ebc3e1f7f10922c","slug":"156131004410-kaithal-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज व डायपर के कंटेनर में मध्य प्रदेश से लाई गई अफीम व चूरापोस्त की बड़ी खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फ्रिज व डायपर के कंटेनर में मध्य प्रदेश से लाई गई अफीम व चूरापोस्त की बड़ी खेप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सीआईए-टू पुलिस ने दो अंतर राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फ्रिज व डायपर के कंटेनरों में छिपा कर लाई जा रही 7 किलो अफीम व 4 किलो 500 ग्राम चूरपोस्त बरामद की है। दो कंटेनर चालक इस खेप को महाराष्ट्र के पूना से पंजाब के लुधियाना के लिए लाए जा रहे फ्रिज व डायपरों में नशीले पदार्थाें को ले जा रहे थे। जिन्हेें मध्यम प्रदेश से खरीदा गया था और पंजाब में कई गुणा दामों पर बेचा जाना था। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। दोनों कंटेनर चालकों में से एक को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने फ्रिज सहित डायपर के कार्टून व कंटेनरों को भी जब्त कर लिया है।
सीआईए-टू थाना में इस बड़ी सफलता का खुलासा करते हुए डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि 22 जून को रात के समय करीब साढ़े 12:30 बजे सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एसआई सतपाल, एएसआई जयकरण सिंह, एएसआई नत्थूराम, हेडकांस्टेबल जसमेर सिंह, कांस्टेबल हरीश कुमार व सिपाही बूटा सिंह की टीम नई अनाज मंडी के नजदीक जींद-कैथल रोड पर मौजूद थी। नई अनाज मंडी के पास जींद-कैथल रोड पर मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए जींद की तरफ से आए एक कंटेनर को रुकने के लिए संकेत किया, तो चालक एकदम गाड़ी रोककर फरार होने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक मौलवी वाला पातड़ां जिला संगरुर (पंजाब) निवासी लखविंद्र सिंह को काबू कर लिया। सूचना मिलने पर डीएसपी मौके पर पहुंचे, जहां ट्रक की तलाशी ली गई तो चालक सीट के पीछे एक स्टील की बाल्टी से सात किलो अफीम व दूसरे पॉलिथीन से तीन किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। गाड़ी के अंदर महाराष्ट्र के पूना से लोड किए गए एलजी कंपनी के 79 फ्रिज थे, जिन्हें लुधियाना पंजाब में पहुंचाना था। सिटी थाना में मामला दर्ज करने के बाद पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह काफी समय से नशा तस्करी के धंधे से जुड़ा हुआ है। यह अफीम उसने एमपी मंदसौर के एक ढाबा मालिक से 90 हजार रुपये प्रति किलो दर से खरीदी थी, जिसे वह पंजाब में दोगुने दाम पर बेचता था। मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी व पूछताछ के लिए आरोपी लखविंद्र का रविवार को न्यायालय से पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
डीएसपी ने बताया कि इसके कुछ समय बाद ही सीआईए-टू की टीम ने जींद की तरफ से आ रहे एक अन्य संदिग्ध कंटेनर को रुकवा कर चालक भामिया खुर्द जिला लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह को पकड़ा। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे एक पॉलिथीन से एक किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। ट्रक के अंदर डायपर के 780 कार्टून थे, जिन्हें पूना से लुधियाना पहुंचाने के लिए लोड किया गया था। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी ने सब इंस्पेक्टर सत्यवान व उनकी टीम की पीठ थपथपाई।