फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रिमांड के दौरान जानकारी के बाद एक ओर चोर गिरोह सदस्य काबू

रिमांड के दौरान जानकारी के बाद एक ओर चोर गिरोह सदस्य काबू

Mon, 17 Jun 2019 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
रिमांड के दौरान जानकारी के बाद एक ओर चोर गिरोह सदस्य काबू
कैथल। सीआईए-2 पुलिस ने चोर गिरोह के 2 सदस्यों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद गिरोह के एक और सदस्य को काबू कर लिया है। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरीशुदा 76 हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स व बाली, चांदी का गिलास, गले का ब्रेसलेट, दो-दो जोड़ी चुटकी व कड़ली, चांदी का मंदिर तथा 5 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम द्वारा पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी रविंद्र उर्फ कालू पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी वकील कालोनी चीका व दर्शन उर्फ काला पुत्र प्रेमचंद निवासी वार्ड नं. 3 चीका से पूछताछ के बाद आरोपी सुमित निवासी वार्ड नं. 5 चीका को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रामनगर भूना निवासी पवन कुमार चानना रोड चीका स्थित किराए के मकान में रहते हुए मनी ट्रांसफर का काम करता है। 2 जून की शाम वह गोयल कालोनी चीका स्थित नए किराये मकान में अपना घरेलू सामान बदल रहा था, जिसका कुछ सामान अपने पुराने मकान में छूट गया था। इस मध्य रात के समय अज्ञात व्यक्ति वहां रखी आलमारी से उसकी पत्नी के सोना टप्स, बालियां, चांदी के जेवरात, दो घड़ियां तथा नकदी चुरा ले गए। आरोपी रविंद्र व दर्शन निवासी चीका ने कुबूला कि वह सुमित के साथ मिलकर मकान से घरेलू सामान बदलते समय वे मकान की रेकी कर रहे थे तथा रात को मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 76 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed