फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना, केस दर्ज

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना, केस दर्ज

Thu, 23 May 2019 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना, केस दर्ज
कैथल। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से मारपीट करने, नकदी और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नशीला गांव पबनावा निवासी पंकज कुमार ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि 20 मई को वह अपनी मोटर साइकिल लेकर गांव बटेड़ी से पबनावा आ रहा था। ढांड में में रेलवे फाटक के पास उसके गांव के प्रीतम, लालू व मुकेश ने उसे गांव में उनमें से एक आदमी को ले जाने की कहते हुए मोटर साइकिल रुकवा ली। थोड़ी देर रुकने का बहाना बनाकर आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर मिलाकर उसे पिला दिया। उसके बाद तीनों ने मिल कर लातों व घूसों से उसे पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी उसकी जेब से करीब 7000 रुपये, कागजात व एक मोबाइल फोन निकाल कर ले गए। जांच अधिकारी एचसी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed