फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज
तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। गुहला के एक गांव में तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चीका पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव भूंसला निवासी एक महिला मनप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को वह अपनी देवरानी राजबीर कौर व सास जसबीर कौर के साथ अपने घर पर थी। इस दौरान गांव के ही हैप्पी सिंह, लवली सिंह, बिन्द्र सिंह व गुलजार सिंह उनके घर के अंदर घुस आए। यह चारों शराब के नशे में धुत थे। चारों शराबियों ने उनके घर पर आकर हुड़दंग मचा दिया। शराबियों ने उनके साथ छेड़छ़ाड़ की व उनके साथ मारपीट भी की। उसकी देवरानी राजबीर कौर जो कि गर्भवती हैं, उसके साथ भी मारपीट की और उसको बहुत बुरी तरह से धक्का मारा। जिससे उसको बहुत दर्द हुआ है। उनके अलावा घर पर कोई व्यक्ति नहीं था। शाम को उसके पति, देवर व ससुर घर पर आए। उन्होंने उनके साथ भी गाली-गलौच की। आरोपियों ने उनके सारे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। जिनसे उनको जान माल का खतरा बना हुआ है। एएसआई रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed