{"_id":"5c018435bdec2241c465c1cb","slug":"151543603253-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जारी की 3 लाख की लूट के आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने जारी की 3 लाख की लूट के आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जारी किए लूट के आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज
ढांड में आढ़ती से तीन लाख लूटने का मामला
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने ढांड अनाज मंडी में एक आढ़ती से की गई 3 लाख रुपये की लूट के मामले में दो युवकों की सीसीटीवी फुटेज जारी की है। जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई राममेहर, राजेंद्र सिंह व एचसी कंवलजीत की टीम ने 30 नवंबर को किठाना, रोहेड़ा, सेरधा, राजौंद, अलेवा तथा नगूरां क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। परंतु आरोपी काबू नहीं आ सके। गत 2 नवंबर को करीब पौने 3 बजे जब अमित गोयल से नई अनाज मंडी ढांड में उसकी दुकान से दो युवकों ने 3 लाख रुपये लूट लिए थे। एक आरोपी घटनास्थल पर अवैध पिस्तौल से फायर करते हुए दुकान के बाहर बाइक लिए खड़े अपने दूसरे साथी की मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर फरार हो गया। जांच के दौरान बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे व हेलमेट पहने उसके बाइक चालक साथी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पिस्तौल सहित आढ़ती की दुकान में घुसे लुटेरे के बांए हाथ पर फूलबहरी अथवा जले के निशान है, जिन्हें शिकायतकर्ता द्वारा भी देखा गया था। दोनों आरोपियों की अभी तक पूर्ण रूप से शनाख्त नहीं हो सकी हो सकी है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बाइक पर जा रहे दोनों आरोपियों की फोटो जारी करते हुए आम नागरिकों से उनकी शनाख्त व छिपने के ठिकानों बारे कोई जानकारी होने पर सहयोग करते हुए सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान के मोबाइल नं. 9053052136 पर सूचना देने की अपील की है।