फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   0ात को रास्ता रोककर पीटा, सुबह फिर हमला करने चले तो पुलिस ने किया काबू

0ात को रास्ता रोककर पीटा, सुबह फिर हमला करने चले तो पुलिस ने किया काबू

Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
0ात को रास्ता रोककर पीटा, सुबह फिर हमला करने चले तो पुलिस ने किया काबू
गोंव टटियाणा में कई दिनों से शराब के खुर्दे को लेकर चल रहा है विवाद
विज्ञापन

रात को रास्ता रोककर पीटा, सुबह फिर हमला करने चले तो पुलिस ने किया काबू
गांव टटियाणा में कई दनिों से शराब के खुर्दे को लेकर चल रहा है विवाद
सोमवार रात को हुए हमले में गांव वासी लाल सिंह बुरी तरह घायल

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गांव टटियाणा में सोमवार की रात दर्जनों लोगों ने गांव वासी लाल सिंह की कार रोककर उसे बुरी तरह पीटा व कार के शीशे तोड़ दिए। अगले दिन सुबह मंगलवार को कई लोग एक ट्रक में ईंट, लाठी व गंडासियां लेकर गुहला के सरकारी अस्पताल में दाखिल लाल सिंह पर हमला करने की फिराक में निकले तो पुलिस ने ट्रक को घेरकर काबू में कर लिया। ट्रक में सवार 20 लोगों को पुलिस ने काबू कर थाने में बैठा लिया। एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। चीका पुलिस ने सोमवार रात के हमले के लिए 8 लोगों के खिलाफ नाम के साथ पर्चा दर्ज किया है। मंगलवार को ट्रक में पकड़े गए लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में गांव टटियाणा निवासी लाल सिंह ने कहा है कि सोमवार रात को उसे फोन पर खबर मिली कि उसके एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। लाल सिंह के मुताबिक उसने जरूरत के लिए डेढ़ लाख रुपए लिए और अपनी कार लेकर घर से निकल पड़ा। गांव के वाल्मीकि मुहल्ले के पास ज्यों ही उसकी कार पहुंची तो वहां खड़े ऋ षिपाल सहित दर्जनों युवकों ने उसका रास्ता रोक दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक ऋषिपाल व उसके साथियों ने लाठियों व गंडासियों से कार के शीशे तोड़ दिए व भीतर बैठे लाल सिंह के सिर, गर्दन व पेट पर गंडासियों के वार कर दएि। घायल हुआ लाल सिंह जैसे तैसे कार से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। बाद में एक गांव वासी ने उसे गुहला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
खुफिया विभाग की पड़ी नजर:-
सोमवार रात को हुआ झगड़ा कहीं जातीय मामला ना बन जाए, इसी बात के मद्देनजर आज हालात का जायजा लेने गए खुफिया विभाग के लोगों की नजर ईंट रोड़ों से भरे ट्रक पर पड़ी गई। सूचना पाकर चीका पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब डाले पर चढकर भीतर झांका तो देखकर भौचक्का रह गई कि ट्रक में ईंट रोड़ों के साथ बहुत से नौजवान सवार थे जिनमें से कईयों के हाथ में लाठियां व गंडासियां पकड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार ये लोग अस्पताल में दाखिल लाल सिंह पर हमले के इरादे से निकले थे। पुलिस की निगाह ना पड़ती तो वे कोई ना कोई अनहोनी करने में कामयाब हो जाते।
विज्ञापन

शराब के धंधे को लेकर है विवाद:-
गांव के सरपंच शुभशेर सिंह जैलदार ने बताया कि उनके गांव में तीन लोग शराब का कारोबार कर रहे थे जिनमें एक तो गुहला के ठेकेदारों का आदमी था जबकि बाकी दो इधर उधर से शराब लाकर बेच रहे थे। इसी चक्कर में तीनों पक्षों में कई बार झगड़े की नौबत भी आ चुकी है। सरपंच ने बताया कि इस मामले में वे खुद ठेकेदारों को गांव से ठेका उठवाने की अपील कर चुके हैं। दो अन्य शराब बेचने वालों को भी उन्होंने गांव का माहौल बिगडऩे का हवाला देकर शराब का धंधा बंद करने के लिए कहा था। जैलदार ने बताया कि रविवार को भी उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को बुलाकर इस संबंध में समझाया था। सरपंच ने बताया कि हालांकि शराब का धंधा तीन लोग कर रहे हैं। पर अनेक अन्य गांव वासी किसी ना किसी का पक्ष बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों के खिलाफ दर्ज मामला:-
चीका पुलिस ने गांव टटियाणा वासी लाल सिंह की शिकायत पर ऋषिपाल, संजू, निर्मल, ठुल्लू, सेठी, धर्मेंद्र, कलकीर व सुंदर का लडक़ा सहित अनेक लोगों के खिलाफ भादस की धारा 148, 149, 323, 324, 341, 427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed